हाईवे के किनारे खड़ा मिला खाद से भरा ट्रक
छतरपुर। जिले में इन दिनों खाद की तस्करी चरम पर है। ताजा मामला जिले के नौगांव से सामने आया है, जहां पुलिस को हाईवे के किनारे खाद से भरा ट्रक खड़ा मिला। ट्रक को जप्त करते हुए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चालक सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि बीती शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे के किनारे खाद से भरा ट्रक खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित स्थान पर पहुंचकर ट्रक चालक से दस्तावेज मांगे, जो कि चालक नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि उक्त खाद वह राजस्थान के अजमेर से लाया है तथा ट्रक नौगांव के एक व्यापारी के गोदाम में अनलोड होना है। ट्रक में खाद की कुल 700 बोरियां भरी हुई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लाखों में है। चूंकि चालक के पास दस्तावेज नहीं थे इसलिए पुलिस टीम ने नौगांव एसडीएम और कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक को मौके पर बुलाया, जिनके निर्देशन में ट्रक को जप्त कर नौगांव थाना लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चालक मनराज गुर्जर पिता रामनिवास निवासी टोंक राजस्थान सहित दो अन्य के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा