बाईकों की भिड़ंत में चार लोग जिंदा जले, दो झुलसे
छतरपुर। छतरपुर से लगभग 24 किमी दूर महोबा जिले के श्रीनगर के समीप मंगलवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। ये हादसा दो मोटर साईकिलों की भिड़ंत के कारण हुआ जिसमें 6 लोग सवार थे। बाईकों की भिड़ंत के बाद दोनों गाडिय़ों में भीषण आग लग गई जिसमें तीन युवकों सहित एक बच्चे की जान चली गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें महोबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के लवकुशनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ारी और पीरा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय ललितेश पुत्र दीपचन्द्र अहिरवार, 8 वर्षीय राज पुत्र अरविंद अहिरवार, 7 साल देवेन्द्र पुत्र प्रेमनारायण अहिरवार एवं 24 वर्षीय नेहा पुत्री दीपचन्द्र अहिरवार एक ही बाईक पर सवार होकर ग्राम मुड़ारी से गढ़ीमलहरा की ओर एक शादी समारोह में जा रहे थे। जब वे श्रीनगर से ग्राम चितईयां की ओर बढ़े तो सामने से आ रही एक बाईक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस बाईक में भी चन्द्रभान पुत्र शक्तिदीन पासी ग्राम बरा श्रीनगर एवं उनके मौसेरे भाई सुनील पासी ग्राम भंडरा मौजूद थे। दोनों बाईक जब आमने-सामने टकरायीं तो इनमें भीषण आग लग गई। आग की लपटों के साथ धमका भी हुआ। कुछ ही क्षणों में इस आग ने एक बाईक पर बैठे दोनों मौसेरे भाई चन्द्रभान और सुनील को अपनी चपेट में ले लिया तो दूसरी बाईक पर बैठे ललितेश और 8 साल का बच्चा राज भी उसकी चपेट में आ गया। इन चारों लोगों ने जिंदा जलने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोग देवेन्द्र और नेहा बाईक से दूर गिरने के कारण झुलस कर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद और तत्काल पहुंची पुलिस की टीम के कारण घायलों को महोबा अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। हादसे के काफी देर बाद तक बाईकें जलती रहीं। हादसे के बाद महोबा एसपी अर्पणा गुप्ता, एएसपी सत्यम, सीओ रविकांत गौण, कोतवाली थाना प्रभारी शिवपाल सिंह, महोबा एडीएम रामप्रकाश व एसडीएम जीतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। ये हादसा आखिर कैसे हुआ अब इसकी जांच की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने