डीसीएम की टक्कर से कार सवार दूल्हे समेत चार लोग जिंदा जले
झांसी। परीछा थर्मल पावर प्लांट के पास देर रात एक कार में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे कार में लगा सीएनजी टैंक फट गया और कार आग की लपटों में घिर गई। इस घटना से कार में सवार दूल्हा समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।एरच थाना क्षेत्र के बिलाटी करके निवासी आकाश अहिरवार (25) का विवाह बड़ागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बराठा गांव में तय हुआ था। शुक्रवार को उसकी बरात जानी थी। आकाश अपने भाई आशीष, भतीजा चार वर्षीय मयंक, कार चालक जय करण उर्फ भगत दो अन्य साथी रवि अहिरवार और रमेश के साथ बारात लेकर कार (यूपी 93 एएस 2396) से बड़ागांव वराठा जा रहा था। कार सीएनजी चलित थी।रात्रि लगभग 12 बजे जैसे उनकी कार बड़ागांव के परीछा थर्मल पावर प्लाण्ट के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी (यूपी 55 एटी 6965) ने कार में टक्कर मार दी। कार में पीछे से टक्कर लगने पर सीएनजी टैंक फट गया और उसमे आग लग गई। पुलिस जब तक आग पर काबू कर पाती, कार में सवार दूल्हा आकाश उसका भाई आशीष, भतीजा मयंक तथा चालक जय करण की मौत हो चुकी थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला