स्टूडेंट्स के लिए लगाया फ्री आई चेकअप कैंप
छतरपुर। शहर के एक स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए फ्री आई चेकअप कैंप लगाया गया। खुराना आई केयर सेंटर की टीम के डॉ कपिल खुराना, डॉ. निधि खुराना एवं सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट आशीष तिवारी ने जांच की। उन्होंने बच्चों को आंखों की देखभाल करने के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान स्टूडेंट्स की आंखों में तिरछेपन एवं पर्दे की जांच भी की गई। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर यह कैंप लगाया गया। बच्चों को संतुलित भोजन और एक्सरसाइज करने की प्रेरणा दी। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को मोबाइल के कम इस्तेमाल की नसीहत दी। यह शिविर बच्चों में आंखों की देखभाल के प्रति जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया। स्कूल स्क्रीनिंग कैंप समुदाय में आंखों की समस्याओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण दृष्टिकोण हैं। यह शिविर खुराना आई केयर सेंटर के द्वारा पिछले 6 वर्ष से लगातार लगाया जा रहा है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई