नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
छतरपुर। रविवार को शहर के मोटे के महावीर मंदिर परिसर स्थित अटल सभागार में जीएस फाउंडेशन छतरपुर तथा आद्या महिला समिति छतरपुर के सहयोग से बीआईएमआर हॉस्पिटल ग्वालियर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। सुबह 11 बजे से शुरु हुआ यह शिविर देर शाम तक चला, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने परीक्षण करवाकर चिकित्सकों से परामर्श लिया।
आद्या महिला समिति की अध्यक्ष एवं छतरपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि शिविर में बीआईएमआर हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष चौहान, श्वास एवं दमा रोग विशेषज्ञ डॉ. शेरू सिंह राजपूत, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. राम सेवक शर्मा और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्निग्धा भारद्वाज द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए उन्हें परामर्श और दवाएं दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जीएस फाउंडेशन और आद्या महिला समिति अक्सर इस तरह के आयोजन में शहर में करती रहती है। इस मौके पर जीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य, आद्या महिला समिति की महिलाएं और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सर्दी में बढ़ जाता है बीमार होने का खतरा: डॉ. आशीष चौहान
बीआईएमआर हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आए मरीजों को हमारे द्वारा बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए हैं। उन्होंने लोगों से सर्दी के मौसम में अपना ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि सर्दी का असर हमारे हृदय पर होता है, ऐसे में हृदय की नसों को तकलीफ पहुंचती है बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम में लोगों को धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए, साथ ही गर्म कपड़ों से शरीर को ढक कर रखना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई