मधुमक्खियों के हमले से पूर्व पार्षद की मौत
छतरपुर। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में राजनगर बाईपास पर एक वृद्ध पूर्व पार्षद जेसीबी मशीन से खेत को समतल करवा रहा था, इसी दौरान जेसीबी मशीन मधुमक्खियों के छत्ते से टकरा गई और मधुमक्खियों ने वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया। हजारों मधुमक्खियों द्वारा वृद्ध पर किए गए हमले के कारण न केवल वह बुरी तरह घायल हुए, बल्कि कुछ ही देर में उनकी मौत भी हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छतरपुर के घोषयाना मोहल्ला निवासी पूर्व पार्षद 65 वर्षीय संतावन सिंह घोष गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 12 बजे राजनगर बाईपास पर फोरलेन के समीप स्थित अपने खेत को जेसीबी मशीन से समतल करवा रहा था इसी दौरान जेसीबी मशीन, पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से टकरा गई और मधुमक्खियों ने नीचे खड़े लोगों पर हमला कर दिया। संतावन सिंह के सहयोगी भारत कुशवाहा और जेसीबी चालक तो वहां से भाग निकले लेकिन संतावन सिंह मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। कुछ समय बाद भारत कुशवाहा कंबल लेकर वापिस पहुंचा जहां संतावन सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद दोपहर में पोस्टमार्टम कराया गया।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह