मरीज की सिफारिश करने वाले होमगार्ड पर भड़के डॉ. अरुणेन्द्र शुक्ला
छतरपुर। अपनी विवादास्पद कार्यशैली के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरुणेन्द्र शुक्ला एक बार फिर चर्चाओं में है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि वे किसी से नहीं डरते, चाहे वा कलेक्टर ही क्यों न हो। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी डॉ. शुक्ला के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनमें वे मरीजों के साथ अभद्रता करते दिखे थे। एक वीडियो में तो उनके द्वारा एक महिला के साथ मारपीट तक की गई थी।
डॉ. अरुणेन्द्र शुक्ला को जो नया वीडियो सामने आया है वह विगत 12 फरवरी का है। बताया गया है कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए नीलेश दीक्षित नाम के एक अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसका सीटी स्कैन और एक्स-रे होना था। घायल नीलेश जुझारनगर थाना में पदस्थ होमगार्ड का परिचित था जिसके चलते होमगार्ड ने डॉ. अरुणेन्द्र शुक्ला से उसकी सिफारिश कर दी। इसी सिफारिश को लेकर डॉ. शुक्ला का पारा चढ़ गया और उन्होंने होमगार्ड सहित घायल नीलेश के साथ अभद्रता शुरु कर दी। इस दौरान डॉ. शुक्ला ने कहा कि वे किसी से डरते नहीं हैं, चाहे कलेक्टर ही क्यों न हो। इतना ही नहीं उन्होंने गुस्से में आकर मरीज के दस्तावेज भी फेक दिए और होमगार्ड के साथ जमकर बदसलूकी की। उक्त पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा