गौरिहार जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीईओ पर सदस्यों ने लगाए आरोप
छतरपुर। जिले की गौरिहार जनपद पंचायत के सदस्यों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देते हुए जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीईओ द्वारा अपने चहेते सदस्यों को छोड़कर अन्य किसी भी सदस्य को विकास राशि न देने के आरोप लगाए हैं। सदस्यों का यह भी आरोप है कि सीईओ द्वारा सामान्य सभा की बैठकों में सदस्यों को गलत जानकारी देकर गुमराह किया जाता है।
जनपद पंचायत गौरिहार के सदस्य रामनाथ तिवारी ने बताया कि सत्र 2021-22, 22-23 एवं 23-24 की जनपद विकास राशि, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीईओ द्वारा जनपद सदस्यों की सहमति के बिना वितरित की गई है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा जनपद सदस्यों की कार्य योजना भी सदस्यों की सहमति लिए बिना मनमाने तरीके से बनाई गई है। वार्ड 14 पलटा की जनपद सदस्य भावना राजे ने बताया कि गौरिहार जनपद के सभी 25 सदस्यों में से 17 सदस्य महिलाऐं हैं, जिनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। भावना ने बताया कि सामान्य सभा की मीटिंग में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सत्र 2018 से जनपद विकास राशि बंद होने की बात कही थी लेकिन अन्य जनपदों में यह राशि आ रही है। इससे स्पष्ट है कि बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उन्हें झूठी जानकारी देकर गुमराह किया है। जनपद सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीईओ ने अपने चहेते सदस्यों के अलावा किसी भी सदस्य को 3 साल से विकास राशि नहीं दी है। सदस्यों ने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप