अन्याय अनाचार का नाश करने भगवान पृथ्वी लेते हैं जन्म: पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
छतरपुर। सिद्ध संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में धार्मिक आयोजनों का क्रम लगातार जारी है। इस समय श्रीमद् भागवत कथा की गंगा बह रही है। कथा के चौथे दिन कथाव्यास बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब धरती में चारों ओर अन्याय और अत्याचार का बोलबाला हो जाता है तो भगवान धरती का कल्याण करने के लिए अवतार लेते हैं।
कथाव्यास महाराजश्री ने आगामी 1 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रमों की व्यासपीठ से जानकारी देने के बाद कहा कि भक्ति जोड़ती है और अभिमान तोडऩे का काम करता है जब किसी भक्त में अभिमान आ जाता है तो ईश्वर भक्त की रक्षा करने के लिए उसे राह दिखाते हैं ताकि वह अभिमान से बाहर निकल सके। श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों को सुनाते हुए महाराजश्री ने श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर उपस्थित धर्मप्रेमियों का समुदाय झूमने पर मजबूर हो गया। हजारों लोग इस संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान सागर में हर रोज गोता लगा रहे हैं।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान