स्कूली बच्चों के बीच जाकर पुलिस ने मनाया विजय दिवस
छतरपुर। मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व और विजय दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के खेल मैदान में छतरपुर पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक ओर जहां पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व और विजय दिवस की विस्तृत जानकारी दी, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई।
बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि वर्ष 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध में 16 दिसंबर के दिन ही पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था और इसके साथ ही बांगलादेश के स्वतंत्रता संग्राम को भी विजय मिली थी, जिसके चलते हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं एएसपी विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, मध्यप्रदेश गान सहित अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर आरआई पूर्णिमा मिश्रा, प्राचार्य एसके उपाध्याय, रामप्रकाश बाजपेई सहित विद्यालय का स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान