स्कूल में ग्रीन दीवाली क्लीन दीवाली के संदेश के साथ आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
छतरपुर। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड के विद्यार्थियों द्वारा ग्रीन दीवाली-क्लीन दीवाली के संदेश के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की जूनियर विंग के विद्यार्थी राम दरबार के विभिन्न पात्रों के रूप में आकर्षक वेशभूषा में नजर आये तो वहीं मीडिल एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो वहीं दीपावली के उत्साह को भी छात्रा-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली के माध्यम से व्यक्त किया गया।
पंकज जैन द्वारा बताया गया कि धनतेरस के दिन विद्यालय के सोशल क्लब द्वारा विद्यार्थियों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर की गरीब बस्तियों, सड़क किनारे रहने वाले लोगों के मध्य मिठाईयां, बर्तनों के सेट, दिया, पूजन सामग्री एवं बच्चों के लिए नए कपड़ों का वितरण किया जाएगा।
विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि दीवाली खुशियों एवं बुराईयों पर अच्छाईयों की जीत का त्यौहार है। इस मौके पर हम सभी का कर्तव्य है कि हम कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे हमारे समाज एवं पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान हो पटाखे कम से कम चलायें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला