अतिथि शिक्षक ने डीईओ से की संकुल प्राचार्य की शिकायत
छतरपुर। सोमवार को एक अतिथि शिक्षक ने जिला शिक्षा अधिकारी से ज्वाईनिंग के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की है।
अतिथि शिक्षक जोगेन्द्र पटेल खजुराहो ने बताया कि डीपीआई द्वारा उसे एसएसएस-3 अतिथि शिक्षक के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सकेरापुरवा विद्यालय आवंटित हुआ है। परंतु शाला प्रभारी श्रीमति शुभ सिंह एवं संकुल प्राचार्य खजुराहो गणेश यादव द्वारा उसे ज्वाईन कराने के नाम पर 10 हजार रूपए की मांग की जा रही है। श्री पटेल ने बताया कि जब उन्होंने राशि देने से मना किया तो संकुल प्राचार्य द्वारा छात्रों की कम संख्या का बहाना बनाते हुए उसकी रिक्वेस्ट कैंसिल कर दी गई। उसने बताया कि विद्यालय में छात्रों की संख्या 46 है और शाला में कोई भी नियमित शिक्षक नहीं है। श्री पटेल ने कहा कि शाला में 02 पद डीपीआई द्वारा आवंटित किए गए। श्री पटेल ने डीईओ को आवेदन देते हुए उसे ज्वाइन कराने एवं जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल