गुप्त नवदुर्गा अष्टमी से हुआ आध्यात्मिक यात्रा का शुभारम्भ
छतरपुर। मतंगेश्वर सेवा समिति खजुराहो एवं दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा ने मौनी अमावस्या पर देश की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति के लिए मौन व्रत धारण कर विशेष पूजा-अर्चना आरम्भ की थी, उनकी यह कठोर साधना आचार्य विद्यासागर की पुण्यतिथि पर समाप्त हुई। अब गुप्त नवदुर्गा अष्टमी से उन्होंने अपनी आध्यत्मिक यात्रा का शुभारम्भ अपने सहयोगीयों एनआरआई सुरेन्द्र गुप्ता, वीरू सीगौट तथा आयूर ग्राम के कृष्णा प्रसाद के साथ किया है। छतरपुर के ब्रिलियंट बैगलैस स्कूल के बच्चों और स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती वर्षा चतुर्वेदी एवं स्कूल स्टाफ से मिलकर श्री शर्मा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान परमात्म एकात्मकता एवं खजुराहो स्थित मतंगेश्वर महादेव मंदिर के महत्व को समझाया। तत्पश्चात अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए मथुरा वृंदावन होते हुए वरसाने की और अग्रसर हुए। वे जल्द ही आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों से मिलकर खजुराहो के मंदिरों के रखरखाव के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बात भी करेंगे।
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप