सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव
छतरपुर। कार्तिक पूर्णिमा यूं तो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी है लेकिन यह पर्व इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी का जन्म हुआ था। आज का दिन भगवान बिरसा मुण्डा के जन्मोत्सव का भी दिन है। समाज में फैले अज्ञान के अंधकार को दूर करने वाले गुरूनानक देव जी का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरूनानक साहेब की जयंती के अवसर पर छतरपुर के महोबा रोड पर स्थित गुरूद्वारे में सुबह से ही धार्मिक आयोजन की शुरूआत हो गयी। गुरूगं्रथ साहेब के पाठ के साथ ही उनके वचनों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सभी समाजों के गणमान्य नागरिकों ने गुरूद्वारे में मत्था टेककर सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
सिख समाज के अध्यक्ष सरनजीत सिंह ने बताया कि गुरूद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में गुरूनानक के वचनों के माध्यम से मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया है। सिख समाज ने उनका अनुशरण करते हुए देश भर में मानव सेवा के अनूठे कीर्तिमान रचे हैं। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने लंगर का आनंद लिया। दोपहर बाद सिख समाज के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम को गुरूद्वारा में ही समाप्त हुई। शोभायात्रा का शहर के कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक