यूपी से डीजल खरीदेगा ग्वालियर नगर निगम
फैसले पर भडक़ी सियासी आग, विपक्ष बोला- एमपी से अनुदान और खजाना यूपी का भर रहे
भोपाल । मध्य प्रदेश का ग्वालियर नगर निगम, उत्तर प्रदेश के झांसी से डीजल खरीदेगा। क्यों कि मप्र की तुलना में झांसी में डीजल सस्ता है। ऐसे में डीजल खरीदने के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। नगर निगम के बचत के गणित पर विपक्ष में बैठे भाजपा पार्षद सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ग्वालियर नगर सरकार मध्य प्रदेश शासन से अनुदान ले रही है और खजाना उत्तर प्रदेश का भरने की तैयारी में है।
दरअसल, ग्वालियर नगर निगम को हर साल अपने वाहनों को चलाने के लिए करोड़ों का डीजल खरीदना होता है। प्रदेश में ज्यादा वैट होने के साथ ही अन्य टैक्स लगाए जाने से डीजल पेट्रोल महंगा है। ऐसे में इस महंगाई के माहौल के बीच नगर निगम ने बचत का गणित निकाला है। नगर निगम अपनी डीजल की जरूरत को पूरा करने के लिए इसे उत्तर प्रदेश के झांसी से खरीदने जा रहा है। नगर निगम को झांसी से डीजल 4 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता मिलेगा, नगर निगम परिषद से भी इसे मंजूरी मिल चुकी है।
बीजेपी पार्षदों ने किया विरोध
इस निर्णय का बीजेपी के पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया है। भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास का कहना है कि नगर निगम अनुदान मध्य प्रदेश से लेता है और खजाना उत्तर प्रदेश को भरेगा। यह गलत है और ऐसी स्थिति में ग्वालियर नगर निगम के लिए कहा जा सकता है कि जिस थाली में खाया उसी में ही छेद किया। बीजेपी पार्षदों के विरोध करने पर कांग्रेस की नगर सरकार के एमआईसी मेंबर अवधेश कौरव का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की नगर सरकार यह पहली बार करने नहीं जा रही है। पूर्व में कोरोना काल के दौरान प्रशासकों द्वारा भी खर्चों को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा चुका है।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके