कलेक्टर के पास जगह मांगने पहुंचे हाथ ठेला संचालक, पुलिस और प्रशासन ने हटवाई थी बस स्टैंड से दुकानें
छतरपुर। पिछले दिनों प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड पर अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाकर यहां संचालित हाथ ठेला और पथ विक्रेताओं को हटाया गया था। शुक्रवार को छत्रसाल हाथ ठेला यूनियन के बैनर तले हाथ ठेला संचालकों और पथ विक्रेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दुकानें संचालित करने के लिए स्थान मुहैया कराने की मांग की है।
यूनियन के जिलाध्यक्ष भोले साहू ने बताया कि पिछले कई दशकों से बस स्टैंड पर दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों को प्रशासन ने हटा दिया है, जिस कारण से उनके सामने परिवारों का भरण-पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। श्री साहू ने बताया कि इन दुकानदारों के पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि उक्त हाथ ठेला संचालकों और पथ विक्रेताओं को दुकानों का संचालन करने के लिए बस स्टैंड परिसर पर जगह दिलाई जाए ताकि वे अपने परिवारों का भरण-पोषण कर सकें। इस अवसर पर सैकड़ों पथ विक्रेता और हाथ ठेला संचालक मौजूद रहे।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा