38 वर्षों से हनुमान टौरिया में चल रही भण्डारे की परंपरा
छतरपुर। बुन्देलखण्ड में कार्तिक पूर्णिमा को एक पवित्र पर्व के रूप में मनाया जाता है। खासतौर पर एक माह तक कठिन व्रत रखने वालीं महिलाओं के द्वारा आज ही कार्तिक व्रत का पूजन भी किया जाता है। आज जिले के सभी मंदिरों में दिन भर कार्तिक पूजन कार्यक्रम चलता रहा। वहीं पिछले 38 वर्षोँ से हनुमान टौरिया में चली आ रही भण्डारे की परंपरा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
छतरपुर के प्रमुख आस्था केन्द्र हनुमान टौरिया मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य भण्डारे का आयेाजन किया गया। एक माह से अखण्ड रामधुन पाठ का सुंदरकाण्ड एवं हवन के साथ समापन हुआ। तदोपरांत महा भण्डारे में शुद्ध घी से बना हलवा पूड़ी और सब्जी का प्रसाद दिन भर वितरित होता रहा। समिति के मुताबिक जिले भर से हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्तिक मास में एक महीने तक हनुमान टौरिया पर सीताराम धुन पाठ का आयोजन किया जाता है जिसका समापन कार्तिक मास की पूर्णिमा पर हवन-पूजन के साथ किया गया।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक