हरभजन सिंह ने कामरान अकमल पर फिर बोला हमला
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल पर पूर्व भारतीय प्लेयर हरभजन सिंह ने एक बार फिर हमला बोल है। उन्होंने कामरान को नालायक तक कह दिया है। भज्जी का कहना है कि इन लोगों के मुंह ही नहीं लगना चाहिए। अकमल ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह पर नस्लीय कमेंट किया था।इस मुकाबले का आखिरी ओवर अर्शदीप ने किया था। इस दौरान कामरान अकमल ने कहा था कि कुछ भी हो सकता है। 20वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया है। वैसे उसका रिदम नहीं लगा, 12 बज गए हैं। हालांकि, बाद में अकमल ने सोशल मीडिया पर मांफी भी मांग ली थी, लेकिन हरभजन सिंह का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।हरभजन सिंह ने कहा, "यह बहुत ही बेहूदा बयान है और बचकानी हरकत है। ऐसी हरकत एक नालायक ही कर सकता है। इनको मैं क्या कहूं। इनके जितना मुंह लगो उतना ही हम अपने आपको नीचे गिराएंगे। कामरान अकमल को क्रिकेटर होने के नाते और और एक इंसान होने के नाते समझना चाहिए कि किसी भी काम के बारे में अपशब्द बोलने के जरूरत नहीं है। उसका मजाक उड़ाने की जरूरत नहीं है। मैं कामरान अकमल से यही पूछना चाहूंगा कि उन्हें सिखों की हिस्ट्री पता है।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला