छतरपुर पुलिस लाइन में हेल्थ कैंप आयोजित
एसपी अगम जैन ने कराया स्वयं का भी चेकअप
छतरपुर। पुलिस कर्मियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए रविवार को पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेडिस्पेशलिटी हॉस्पिटल सागर की सहायता से लगाया गया, जिसमें बेसिक जांचों के साथ एडवांस मेडिकल टेस्ट भी किए गए। स्वास्थ्य शिविर में जिलेभर से आए पुलिसकर्मी, होमगार्ड, जेल विभाग और फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एसपी जैन ने बताया कि यह मेडिकल कैम्प छतरपुर के सभी वर्दीधारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छा अवसर है। इसमें करीब 500 से अधिक लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। कैशलेस स्कीम के तहत कई जांचें और इलाज कवर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी 24 घंटे की होती है, जिसमें ड्यूटी का कोई निश्चित समय नहीं होता। ऐसे में पुलिसकर्मी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। इस प्रकार के शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच का अवसर देते हैं, बल्कि बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। एसपी ने सभी अधिकारियों और जवानों से अपील की कि वे नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं और फिट रहकर जनता की सेवा में तत्पर रहें।
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी