198 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 39 लोगों ने किया रक्तदान
बक्सवाहा। जिले के सबसे दूरस्थ अंचल बक्सवाहा में नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण सेवा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के आयोजक मनीष जैन ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखन तिवारी एवं सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार के निर्देशन में डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. सुरेखा खरे, डॉ. आरएस प्रजापति, डॉ. रामेश्वर, डॉ.रविराज महारिया खंड चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ राहुल चौधरी दमोह के द्वारा 198 गरीबों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनके उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश मरीज को दिए गए। इसके अलावा नि:शुल्क रक्तदान शिविर में 39 लोगों के द्वारा रक्तदान कर रक्त ब्लड बैंक भेजा गया। इसमें सीमा जैन पार्षद शिखा ताम्रकार, पूजा जैन, शैलजा गीते ने भी रक्तदान कर सहभागिता निभाई। ब्लड बैंक छतरपुर की टीम में अंकित भुर्जी हिमांशु खरे एवं विवेक नायक ने रक्तदान में सहयोग प्रदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सिंघई पार्षद विशिष्ट अतिथि सचिन सोनी पार्षद प्रतिनिधि चंद्र कुमार जैन राम किशोर अहिरवार पार्षद आशिक मंसूरी युवा नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह मुंशी राजा पत्रकार राजू दुबे अभिषेक असाटी अंशुल असाटी पंकज निमानी मोहित जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीओपी वीरेन्द्र बहादुर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाते हैं एवं लोगों में ऐसे कार्यक्रमों से समाजसेवा की भावना बढ़ती है। डॉक्टर सुरेखा खरे ने अपने उद्बोधन में समाजसेवी मनीष जैन के कार्यों के प्रशंसा की। शिविर के आयोजक मनीष जैन ने सभी अतिथियों सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कन्हैया यादव सत्यम तिवारी सोनू मिश्रा गोपाल लोधी नकुल तिवारी लोकेंद्र मुडिय़ा अंकित सैनी शिवराम अठया बंदू लोधी मजबूत लोधी राजेश लोधी आदि ने सहयोग प्रदान किया।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा