सार्थक एप के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्लाबोल
रैली निकालकर जताया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
छतरपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सार्थक एप के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अटेंडेंस में हो रही समस्याओं का हवाला देकर एप बंद करने की मांग की और सीएमएचओ कार्यालय तथा कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में स्टेडियम से तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली सीएमएचओ कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि शासन ने एक पत्र जारी किया गया है, जिसके परिपालन में कर्मचारियों को सार्थक एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का प्रावधान है। श्री मिश्रा ने बताया कि यह प्रक्रिया लागू होने से हमारे फील्ड कर्मचारियों को भारी परेशानी होगी, इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फील्ड कर्मचारी सिर्फ 9 से 4 बजे तक काम नहीं करते, बल्कि सुबह 6 से 12 बजे रात तक सक्रिय रहते हैं। कई बार फील्ड पर रहने के दौरान ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में परेशानी होगी और ऐसे में उनका वेतन ठीक से नहीं बनेगा, जो कि परेशानी का कारण बन सकता है। इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हिंगवासिया, सचिव विपिन दीक्षित, उपाध्यक्ष अनिमेष द्विवेदी, सुमन वर्मा, अषेष तिवारी, सह सचिव गौरव गोस्वामी, शालिनी श्रीवास, बीरेन्द्र सोनी, देवेन्द्र कुमार सुमन, राममिलन शुक्ला, मोहन प्रजापति, वीरेन्द्र शुक्ला, शंभू पाल, दिलीप शुक्ला, डॉ. अंचल सेन, दयाराम अहिरवार, केशव दीक्षित, जगदीश नामदेव, सहदेव सिंह, शैलेन्द्र पटेरिया, हीरा सिंह, समद खान, मीरा अहिरवार सहित तहसील व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें