जिला अस्पताल में गंदगी का अंबार
छतरपुर। जिला अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर धराशायी नजर आ रही है। बताया गया है कि अस्पताल के वार्डों में रखे डस्टबिन पिछले कई दिनों से साफ नहीं हुए हैं, जिस कारण से वार्ड में बदबू फैल रही है। वहीं वॉशरूम में गंदा पानी भरा हुआ है, जिस कारण से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। मरीज के साथ आने वाले परिजनों को इसी गंदगी के बीच बैठना पड़ रहा है।
अस्पताल की दीवारों पर जगह-जगह गुटखा थूका हुआ पड़ा है। गौरतलब है कि अस्पताल में धूम्रपान और गुटखा खाना पूरी तरह से वर्जित है बावजूद इसके देखरेख के अभाव में गैरजिम्मेदार लोग अस्पताल का वातावरण प्रदूषित कर रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल की सफाई करने वाले स्टाफ की लापरवाही के चलते पूरे अस्पताल परिसर में गंदगी के अंबार देखने को मिल रहा है। अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद खिड़कियों से बारिश का पानी वार्ड में भर गया था, जिसे बाहर निकालने की गुहार अस्पताल प्रबंधन से लगाई लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लिहाजा मरीजों और उनके परिजनों को वार्ड में भरे पानी के बीच समय व्यतीत करना पड़ा।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई