हीथर नाइट ने महिला प्रीमियर लीग 2024 से वापस लिया नाम
महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को तगड़ा झटका लगा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की अनुभवी ऑलराउंडर हीथर नाइट ने महिला प्रीमियर लीग 2024 से हटने का फैसला किया है.
RCB के लिए आई बुरी खबर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने हालांकि 23 फरवरी से शुरू होने वाली लीग से अनुभवी ऑलराउंडर हीथर नाइट के हटने का कारण नहीं बताया, लेकिन समझा जाता है कि अपनी नेशनल टीम की प्रतिबद्धता के कारण इंग्लैंड की कप्तान ने इससे हटने का फैसला किया है.
हीथर नाइट ने WPL 2024 से वापस लिया नाम
महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल 17 मार्च को होना है जबकि इंग्लैंड की टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 19 मार्च से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलना है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने हीथर नाइट की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क को शामिल किया है.
RCB ने नादिन डी क्लार्क को शामिल किया
महिला प्रीमियर लीग से जारी बयान के मुताबिक इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके स्थान पर नादिन डी क्लार्क को शामिल किया है.’ डी क्लार्क मध्यम तेज गेंदबाजी के साथ दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती है. उन्हें 30 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने का अनुभव है.
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा