जन्मदिन पर आयोजित किया नेत्र परीक्षण शिविर
छतरपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के पिता बांधवेश प्रताप सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मोटे के महावीर मंदिर परिसर के अटल सभागार में आयोजित शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर अपना परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उचित परमार्श देते हुए दवाओं का वितरण किया।
आयोजक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम अपने परिवार की खुशियों को समाज के साथ बांटते आए हैं, उसी क्रम में आज अपने पिता के जन्मदिन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेन्द्र कुमार ने किया। शिविर के दौरान मौजूद लोगों ने बांधवेश प्रताप सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह लकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला