तेज रफ्तार बोलेरो ने टैक्सी को मारी जोरदार टक्कर
एक ही परिवार के 9 सदस्य गंभीर रूप से घायल
छतरपुर। सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया के पास शुक्रवार शाम करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम बम्होरी निवासी एक ही परिवार के नौ लोग टैक्सी से बागेश्वर धाम में कन्या विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने उनकी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में परिवार की कुसुम बाई पटेल (40), फुला बाई पटेल (42), आशा पटेल (18), सत्यवान पटेल (18), लवकुश पटेल (17), नामी बाई पटेल (35), कमलेश पटेल (37), अंकुश पटेल (10), अनुराग पटेल (3) घायल हुए हैं।
घायल युवती आशा पटेल ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तौसीफ ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन खतरा फिलहाल टल गया है।
मालदा में SIR के न्यायिक अधिकारी बंधक, वोटर लिस्ट हटाने के खिलाफ प्रदर्शन
नया सिलेबस डाउनलोड करने का आसान तरीका, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए
प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल, विवादित जमीन पर बना भवन
होमगार्ड भर्ती पर रोक, हाई कोर्ट ने दोबारा प्रक्रिया शुरू करने को कहा
MLA संजय पाठक पर अदालत की सख्ती, अवमानना का नोटिस
बंगाल की सियासत गरम: मोहन यादव ने ममता को बताया ‘अप्पी’
पेशी के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा, शराब घोटाले की जांच जारी
हियरिंग प्रॉब्लम से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए कंपनी ने उठाया कदम