तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
घुवारा। टीकमगढ़-सागर लिंक हाइवे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि पुरा बूदौर निवासी 40 वर्षीय सुक्की पुत्र किशोरा अहिरवार अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी टीकमगढ़-सागर लिंक हाइवे पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कार ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी इतनी जोरदार थी कि सुक्की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाला बोलेरो चालक मौके से वाहन सहित भागने में कामयाब हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सुक्कीं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरु की है। सोमवार की सुबह बड़ामलहरा अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
आधार अपडेट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बदले नियम
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा