ढाई सैकड़ा परिवारों पर मंडरा रहा छत छिनने का खतरा
छतरपुर। ग्राम बगौता के शंकरगढ़ (चमरुआ) पुरवा की शासकीय भूमि पर निवासरत करीब ढाई सैकड़ा परिवारों पर छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते लोग चिंतित हैं। मंगलवार को उक्त परिवारों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर शासन की स्वामित्व योजना के तहत घरों का मालिकाना हक दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन देने आए घनश्याम अहिरवार ने बताया कि ग्राम बगौता के शंकरगढ़ (चमरुआ) पुरवा की शासकीय भूमि पर करीब 250 परिवार पिछले 100 वर्षों से काबिज हैं। इसी भूमि पर यह सभी परिवार खेती-किसानी करके भरण-पोषण कर रहे थे। पिछले दिनों शासन ने कृषि भूमि से उन्हें बेदखल कर दिया है। अब परिवारों को सूचना मिली है कि उनके मकान भी शासकीय भूमि पर हैं और जल्द ही उनके मकान भी गिराए जाएंगे, जिससे सभी परिवार चिंताग्रस्त हो गए हैं। चिंतित परिवारों ने कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि शासन की स्वामित्व योजना के तहत सर्वे करवाकर उन्हें मकानों का मालिकाना हक प्रदान किया जाए।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही