ऐसे बनायें रेस्टोरेंट स्टाइल की आलू गोभी
रेस्टोरेंट की आलू गोभी खाने का दिल है, लेकिन घर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो मन छोटा न करें। आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल में आलू गोभी की सब्जी बना सकते हैं। पार्टी एवं किसी विशेष अवसर पर भी इसे झट से बनाया जा सकता है। अब ये कैसे बनती है, आइये आपको बताते हैं-
ये चाहिये आवश्यक सामग्री -
- गोभी का फूल - 1 (350 -400 ग्राम)
- आलू - 350 ग्राम
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - 1 - 1.5 इंच
- हरी मिर्च - 2
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- तेल - तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिये
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - 2 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 3 लौंग, 8-10 काली मिर्च
- धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
ऐसे बनेगी आलू गोभी-
- गोभी के डंठल हटा कर छोटे टुकड़े में काट कर धो लें। आलुओं को भी छील लें और धोकर एक-एक आलू को 6 टुकड़ों में काट लें।
- टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस लें। थोडे़ से अदरक को लम्बे-लम्बे पतले टुकड़ों में काट लें।
- अब कढा़ई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लें। तेल गर्म होने पर आलू डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लें। अब इस तेल में गोभी भी हल्की ब्राउन होने तक तल लें।
- अब कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दें। तेल में जीरा और हींग डालकर भून लें। फिर कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भून लें। इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनें, जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।
- मसाला भून जाने पर इसमें ½ कप पानी, नमक, गरम मसाला डालकर उबलने दें। कुछ देर उबलने के बाद इसमें तले हुए गोभी-आलू और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दें और ढककर 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें।
- रेस्टोरेंट स्टाइल में आलू गोभी की सब्जी तैयार है। अब इसे किसी बर्तन में निकाल कर हरे धनिये के साथ गार्निश कीजिए। गरमा गरम परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही