अतिथि शिक्षकों में भारी आक्रोश एसडीएम लवकुशनगर को दिया ज्ञापन
लवकुशनगर। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों ने लवकुशनगर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव को आगाह किया है कि जो घोषणाएं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 2 सितंबर 2023 को महापंचायत बुलाकर अतिथि शिक्षकों के हित में की गई थी उनको अति शीघ्र पूर्ण किया जाए।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के पूर्व कहा था कि अतिथि शिक्षकों के जीवन में अंधकार नहीं होने देंगे लेकिन आज ऐसी स्थिति हो गई है कि प्रमोशन से जो भी नियमित शिक्षक आते हैं तो तुरंत अतिथि शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है जबकि 04 अक्टूबर 2023 को डीपीआई भोपाल से एक आदेश निकाला गया था कि पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को बाहर न किया जाए उस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। अतिथि शिक्षकों के जिलाध्यक्ष राम अवतार कुशवाहा का कहना है कि आज हम एसडीएम लवकुश नगर को ज्ञापन दे रहे हैं। इसके बाद 13 फरवरी 24 को जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि 15 दिवस में यदि हमारी घोषणाओं को लागू नहीं किया जाता तो भोपाल की धरती पर उग्र आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी पूर्णता शासन प्रशासन की होगी। इसी क्रम में लवकुश नगर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश अवस्थी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा उसका पालन सभी अतिथि शिक्षक करेंगे। ज्ञापन में राम विशाल अहिरवार, दीप सिंह तोमर, संतराम पटेल, लखनलाल पाल, धीरज चौरसिया, सुरेश शीशगर, अरविंद पाराशर, कमल चंद्र अनुरागी सहित लगभग एक सैकड़ो अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा