सैकड़ों बदमाशों की हुई जांच, कई गिरफ्तार
छतरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बीती रात संपूर्ण जिले में रात्रि कांबिंग गश्त की कार्यवाही हुई, जिसमें जिले भर के करीब ढाई सैकड़ा पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद गुंडों, बदमाशों, अपराधियों सहित अन्य असमाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांबिंग गश्ती की कार्यवाही में 9 गिरफ्तारी वारंटियों एवं 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। दो सैकड़ा से अधिक गुंडों की चैकिंग हुई। 53 जिला बदर अपराधियों, 122 निगरानी बदमाशों और जेल से रिहा हुए 35 अपराधियों की जांच भी की गई। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 18 प्रकरण, जुआ अधिनियम के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए अपराधियों पर कार्यवाही की गई। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के 168 प्रकरण पंजीबद्ध कर 206 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कांबिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पृथक-पृथक चैकिंग पॉइंट पर सघनता एवं बारीकी से वाहन चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक किया गया। दुर्घटना से बचाव हेतु एडवाइजरी का पालन करने व सावधानीपूर्वक वाहन ड्राइविंग करने की हिदायत भी दी गई। सभी ढाबा, होटल, एटीएम स्थल, बस स्टैंड भ्रमण करते हुए चेकिंग कर अनावश्यक घूमते एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हुई।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा