सैकड़ों प्रतिभागियों ने गरबा रास में दी प्रस्तुति
छतरपुर। हिन्दू उत्सव समिति की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव का बीती शाम भव्य शुभारंभ हुआ। आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना में आयोजित महोत्सव की शुरूआत पूर्व सीएमओ जगदीश मिश्रा एवं निरंकार पाठक की उपस्थिति में हुआ। उपस्थित अतिथियों ने महाआरती की और इसी के साथ महोत्सव की शुरूआत हुई।
शहर के प्रताप सागर तालाब के बगल में स्थित चौपाटी में 6 दिवसीय गरबा महोत्सव की शुरूआत हुई। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में छोटी बच्चियों से लेकर युवतियां और महिलाएं भाग ले रही हैं। गु्रप के माध्यम से प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। रात 8 बजे से 11 बजे के बीच करीब एक दर्जन गु्रपों ने अपनी-अपनी थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित लोगों ने गु्रप के साथ-साथ गरबा रास की प्रस्तुति का भी आनंद लिया। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए समिति के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि करीब 16 वर्ष पहले महोत्सव शुरू हुआ था। कोरोनाकाल को छोड़कर यह अनवरत् चल रहा है। इस मौके पर एसडीएम अखिल राठौर पत्नि सहित महोत्सव में शामिल हुए। वहीं तहसीलदार के अलावा कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर ने भी गरबा महोत्सव का आनंद लिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला