पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बमीठा। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुरा पथरगुवां ग्राम के भरत पिता धनीराम रैकवार उम्र 35 वर्ष ने पत्नि के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों पति-पत्नि में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवक भरत की पत्नि पिंकी ने बमीठा थाना में उसके खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद युवक की पत्नि ने अपने मायके से लोगों को बुलाया और वाद-विवाद कर वह बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। भरत ने पिंकी को फोन पर घर वापस के लिए कहा लेकिन वह ससुराल आने के लिए नहीं मानी। मंगलवार की रात युवक ने पत्नि के वियोग में घर की म्यारी से लटककर फांसी लगा ली। सुबह जब भरत की मां ने भरत के कमरे का गेट खोला तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। युवक की मां ने अपने नाती बबलू को बुलाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा है।
इनका कहना-
जंगीपुरा गांव में सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर पारिवारिक झगड़ा सामने आया है। लेकिन पूरी जांच की जा रही है जैसे भी तथ्य सामने आएंगे जांच की जाएगी।
अगम जैन, पुलिस अधीक्षक
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला