मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत धार्मिक कार्यक्रमों में जागरूकता संबंधी पंपलेट किये वितरित
छतरपुर। मैं हूं अभिमन्यु इस चक्रव्यूह को तोडूंगा- सहयोग, सम्मान, समानता पर आधारित इस अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम जैसे पंडाल, गरबा महोत्सव, भंडारा, रावण दहन, चल समारोह इत्यादि कार्यक्रमों में जागरूकता अभियान चलाया गया। नारी के महत्व, शिक्षा का प्रभाव, भागीदारी के विषय मे बताया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लडके/लडकियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढिवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोडते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है।
छतरपुर नगर में उत्कृष्ट विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा शाखा के महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जाकर पंपलेट वितरित किए अभिमन्यु अभियान के विषय में जानकारी दी गई। नगर के युवाओं, युवतियों, बालक, बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों पंडाल में महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जाकर पम्पलेट वितरित किए गए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला