परिजन नहीं माने तो प्रेमी जोड़े ने अदालत में रचाया विवाह
छतरपुर। मियां बीबी राजी, तो क्या करेगा काजी वाली कहावत को चरितार्थ करने वाला मंगलवार को छतरपुर जिला न्यायालय से सामने आया है। अधिवक्ता रवि पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम कलानी का रहने वाला गौरव कुशवाहा ईशानगर क्षेत्र के ग्राम पलयन पुरवा की रहने वाली राधा कुशवाहा से प्रेम करता था। जब तक लड़की नाबालिग थी तब तक उनका प्रेम-प्रसंग चलता रहा और लड़की के बालिग होने के बाद प्रेमी जोड़े ने अपने-अपने परिवार के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। गौरव के घरवालों ने तो प्रस्ताव स्वीकार कर लिया लेकिन राधा के परिजनों ने इस विवाह को स्वीकार नहीं किया। तमाम कोशिशों के बावजूद भी जब राधा के परिजन नहीं माने तो मंगलवार को प्रेमी जोड़े ने छतरपुर जिला न्यायालय में ईश्वर को साक्षी मानकर एक-दूसरे को माला पहनाई और कानूनी विवाह कर लिया। प्रेमी जोड़े द्वारा किए गए इस विवाह के बाद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उन्हें सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें