आईएमए ने मनाया विश्व एड्स जागरूकता सप्ताह
छतरपुर। सोमवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच छतरपुर ने समस्त स्टाफ को रेड रिबन लगाकर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एड्स जागरूकता सप्ताह मनाया है। इसी के तहत शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय से समस्त स्टाफ एवं इंडियन मेडिकल एसोसिशन ब्रांच छतरपुर से डॉ.नेहा दीक्षित, डॉ. ऋषि द्विवेदी एवं सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान छतरपुर से योगेश साहू, पायल कुशवाहा उपस्थित रहे। प्रति वर्ष एड्स दिवस के मौके पर एक नई थीम दी जाती है 2024 की थीम अधिकारों की राह अपनाएं- मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया गया एवं महाविद्यालय में उपस्थित 350 छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया। सभी को आई.ई.सी. सामग्री बांटी गई। वहीं एड्स का ज्ञान बचाये जान जानकारी ही बचाव है का नारा दिया गया। महाविद्यालय से डॉ. किशोरी सोनी के द्वारा बालिकाओं से प्रश्नोत्तरी वार्तालाप करके पुरूस्कृत भी किया गया।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा