आईएमए छतरपुर को मिली डॉक्टर आरजी गौर ट्रॉफी
छतरपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन विदिशा में संपन्न हुआ, जिसमें 500 से अधिक चिकित्सक सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा छतरपुर को 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये राज्य स्तरीय डॉक्टर आरजी गौर ट्रॉफी के साथ आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरवी अशोकन द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान जिला इकाई की ओर से डॉ जीएल अहिरवार और डॉ ऋषि द्विवेदी ने प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि 2023-24 में छतरपुर शाखा द्वारा चिकित्सकीय शिक्षा एवं चिकित्सकीय कार्य को आम जानता तक पहुंचने का कार्य किया है। विद्यालय, पुलिस लाइन, जिला जेल और चिकित्सालयों में एवं अन्य जगह सीपीआर की ट्रेनिंग, संक्रमण के रोकथाम, स्तनपान, नवजात बच्चों की देखभाल, महिलाओं के लिए स्वच्छता एवं सफाई जैसे अनेक बिंदुओं में चिकित्सकीय शिक्षा को प्रचारित करने का काम किया एवं सरकारी योजनाओं को आम नागरिक तक पहुंचाने का कार्य भी किया। इसके साथ ही चिकित्सकों के सम्मान,एवं उनके साथ होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी निरंतर प्रयास किया है। चिकित्सकों तक सतत चिकित्सा शिक्षा को पहुंचने का कार्य किया है। चिकित्सकों के मानसिक तनाव दूर करने के लिए खेल, मैराथन, साइकलिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वर्तमान अध्यक्ष डॉ गायत्री नामदेव एवं सभी सदस्यों में आईएमए छतरपुर को राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर खुशी व्याप्त है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल