ग्राम गंगायच में एक घर में अज्ञात कारणों से बीती रात लगी आग
छतरपुर। ग्राम गंगायच थाना सिविल लाइन छतरपुर निवासी छक्की पिता मुलुआ रजक के घर की दालान(बगर) में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में दो बोलेरो कार तथा एक ई रिक्शा आ गया जो जलकर खाक हो गए। घटना के बारे में वीरेन्द्र कुमार रजक ने बताया कि बीती रात छक्की पिता मुलुआ रजक के परिजन रोज की तरह रात 10 बजे बजे सो गए और रात के लगभग 12 बजे ग्राम के निवासी और पड़ोसी हाकम यादव ने छक्की रजक के पुत्र राजू रजक को बताया कि तुम्हारे घर के बगर में आग लग गई है। घबराकर रजक परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि बगर में आग लगी है आग की चपेट में छक्की रजक के नाम यूपी 78 ईजे 6426 बुलेरो जीप, सुरेश रजक के नाम क्र.एमपी16 सीबी 7935 बुलेरो जीप तथा राजू रजक के नाम एमपी 16 जेसी 7758 ई रिक्शा जल कर खाक हो गए। परिजनों ने सिटी कोतवाली छतरपुर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और परिजनों से सुबह थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहकर चली गई। परिजनों ने सुबह पुलिस थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं घटना के शिकार छक्की रजक के अनुसार उसकी किसी से बुराई नहीं है, अभी आग लगने का कारण अज्ञात है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक