अमेठी में रेलवे कर्मचारियों ने धक्का देकर ट्रेन को स्टेशन तक पहुंचाया
अमेठी । यूपी के अमेठी जिले में रेलवे के कर्मचारियों ने धक्का देकर ट्रेन को स्टेशन तक पहुंचाया है। यहां रेलवे के अधिकारियों के लिए बनी डीपीसी ट्रेन पटरियों के बीच में ही खराब हो गई। जिसके बाद रेल कर्मचारियों के द्वारा ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से लूप लाइन में लाया गया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रेन को धक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह मामला जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का है जहां पर सुल्तानपुर की तरफ से अधिकारी डीपीसी ट्रेन से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक स्टेशन के आउटर पर ट्रेन खड़ी हो गई। मेन लाइन पर ट्रेन के खराब होने से कई अन्य ट्रेन भी प्रभावित होने लगीं। काफी कोशिश के बाद भी डीपीसी ट्रेन नहीं ठीक हो पाई। जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा डीपीसी ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से हटाकर लूप लाइन में किया गया। जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग ट्रेन को धक्का मार रहे हैं। आसपास स्थानीय लोग मौजूद हैं।
इस मामले पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरएस शर्मा ने बताया कि यह डीपीसी ट्रेन है जिस पर अधिकारी लोग बैठकर निरीक्षण करते हैं। ये कल निहालगढ़ स्टेशन के आउटर पर खराब हो गई थी। जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा धक्का मारकर स्टेशन पर लाया गया और बाद में उसकी कमी को सुधारने के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया। वीडियो में दिखाया गया कि रेलवे फाटक बंद है। दोनों साइड लोग खड़े हैं। बीच में ट्रैक पर ट्रेन को धक्का देकर आगे की ओर किया जा रहा है। वीडियो में लोगों को कहते हुए सुना जा सकता है कि बड़ी देर से लोग परेशान हैं। फाटक बंद है। ट्रेन को धक्का दिया जा रहा है। ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान