एसबीआई बैंक के सामने से दिन दहाड़े बुजुर्ग से 2 लाख 30 हजार की लूट
खजुराहो। राजनगर स्टेट बैंक के सामने दिन दहाड़े दोपहर लगभग 2 बजे एक ग्रामीण बुजुर्ग से अज्ञात बाइक सवारों ने रुपयों से भरे थैले को लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रानीपुरा ग्राम पंचायत डुमरा निवासी लगभग 70 वर्षीय आशाराम पटेल अकेले बस से अकेले राजनगर आया जहां उसने स्टेट बैंक से 2 लाख 35 हजार रुपए अपने खाते से निकाले। इस दौरान बुजुर्ग आशाराम ने उसमें से 5 हजार रूपए अपने जेब में रख लिए और बाकी रकम प्लास्टिक के थैले में पन्नी में रखकर रख लिए थैले में आधार कार्ड पासबुक सहित अन्य कागज रखकर वापिस जाने के लिए पैदल बस स्टेंड की तरफ जाने लगा। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग आशाराम से थैले को झटके से छीन लिया,और राजनगर की ओर मुख्य मार्ग से तीज़े से भाग गए। इस दौरान बुजुर्ग जोर से चिल्लाया लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार रफूचक्कर हो गए। मौके पर लोग के अनुसार उक्त बाइक सवार काले रंग की राइडर बाइक लिए थे जिसके पहियों में लाल रंग लगा हुआ था। जानकारी मिलने पर राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर लुटेरों की धरपकड़ की कोशिश शुरू कर दी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला