नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर युवक-युवतियों के साथ ठगी
छतरपुर। सोमवार को शाम के समय ओरछा रोड थाना क्षेत्र के डिजिटल कॉलेज के पास नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के द्वारा युवक-युवतियों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस पहुंची और कंपनी के कर्मचारियों को थाने ले जाया गया।
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 1 डिजिटल कॉलेज के पास एमएस आर्यावर्त एसोसिएट नाम से एक बिहार की कंपनी संचालित है जिसमें आसपास के जिलों के युवक-युवतियों को बहला-फुसलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। कंपनी में जुड़े हुए युवक-युवतियों ने बताया कि कंपनी के संचालक आलोक कुमार द्वारा उनके साथ ठगी की गई है। सभी युवक-युवतियों ने कंपनी से जुडऩे के लिए 25-25 हजार रूपए दिए थे लेकिन 7 माह बीत जाने के बाद भी युवक-युवतियों को एक रूपए भी वापस नहीं मिल सका जिसको लेकर सभी युवक-युवतियों ने कंपनी के बाहर हंगामा किया। जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची ओरछा रोड थाना पुलिस ने कंपनी के समस्त दस्तावेज जांचे और कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को थाने ले जाया गया। बम्हौरी बराना जिला टीकमगढ़ के युवक मोनू अहिरवार बताया कि वह 7 माह से कंपनी में कार्य कर रहा है। लेकिन अभी तक उसे एक रूपए भी नहीं दिया गया है और कंपनी के संचालक द्वारा उससे 25 हजार रूपए लिए गए थे। आज जब कंपनी के लोगों से पैसों की मांग की गई तो उन्होंने कहा कि पैसे नहीं मिलेंगे जहां भी शिकायत करना हो कर आओ। ग्राम नुना जिला टीकमगढ़ की रहने वाली सविता ने बताया कि उसका पति कमलेश कुमार भी इस कंपनी से जनवरी में जुड़ा था तब उसने 25 हजार रूपए दिए थे और लोगों को जोडऩे पर उसे कमीशन दिया जाना था लेकिन 7 माह बीत जाने के बाद भी उसे कोई कमीशन नहीं दिया गया। बहरहाल ओरछा रोड थाना पुलिस कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा