लेमनग्रास को इन तरीकों से करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल
लेमनग्रास दिखने में बिल्कुल नॉर्मल घास की ही तरह नजर आती है, लेकिन इसका स्वाद और सुगंध इसे अलग बनाता है। साथ ही ये घास कई तरह के औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। इस वजह से इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं लेमनग्रास हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है? इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। इसे आप अपने स्किन केयर में शामिल कर चेहरे की चमक तो बढ़ा ही सकते हैं साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा पा सकते हैं, तो ट्राई करें लेमनग्रास से बनने वाले ये फेस पैक्स।
1. लेमनग्रास- शहद फेस पैक
एक बाउल में 1 चम्मच लेमनग्रास पाउडर, 1/2 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
इसे पैक को चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट तक लगाकर रखें।
जल्द रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।
2. लेमनग्रास- एलोवेरा फेस पैक
एक बाउल में 1 चम्मच के बराबर लेमनग्रास पाउडर और 1 चम्मच एलोवेरा जेल लेकर अच्छी तरह से मिला लें।
चेहरे पर लगाएं और 1/2 घंटे तक रखें।
हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाएं।
3. लेमनग्रास- मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
एक बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 1 चम्मच लेमनग्रास पाउडर और 1 चम्मच के गुलाब जल लेकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट लगाकर रखें।
हर 10 दिन में इसे लगाएं। स्किन की चमक तो बढ़ेगी ही साथ ही दाग-धब्बे भी कम होने लगेंगे।
4. लेमनग्रास- कोकोनट मिल्स फेस पैक
लेमनग्रास और कोकोनट मिल्क को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
इसे चेहरे व गर्दन पर अप्लाई करें और लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें।
इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
त्वचा एकदम फ्रेश और निखरी नजर आएगी।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा