भारत ट्रायम्फ स्पीड टी 4 का आकर्षक रंग ‘बाजा ऑरेंज’ पेश
नई दिल्ली । भारत में ट्रायंफ कंपनी ने अपनी लोकप्रिय बाइक ट्रायम्फ स्पीड टी 4 का आकर्षक रंग ‘बाजा ऑरेंज’ लॉन्च कर दिया है। 400 सीसी सेगमेंट में आने वाली यह मॉडर्न क्लासिक बाइक पहले ही युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुकी है। अब इसका नया रंग इसे और भी स्टाइलिश बना रहा है। इस नए कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत रुपए 2.05 लाख रखी गई है। ‘बाजा ऑरेंज’ रंग को रेगिस्तान की सुबह की सुनहरी रोशनी से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। यह वही शेड है जिसे पहले ट्रायंफ की स्ट्रीट ट्रिपल 765 आर और स्क्रेंबलर 1200 एक्सई मॉडल्स में देखा जा चुका है। बाइक में अब ब्रश्ड स्टील एग्जॉस्ट, नया फ्रेम कलर, खास टायर स्ट्राइप्स और उभरा हुआ 3डी स्पीड टी 4 बैज देखने को मिलता है, जो इसकी विजुअल अपील को और भी बढ़ाता है। बाइक के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसमें वही 398सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,000 आरपीएम पर 31बीएचपी की पावर और 5,000आरपीएम पर 36एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। टॉर्क बैंड 3,500 से 5,500 आरपीएम के बीच काफी रिस्पॉन्सिव रहता है। इसके अलावा बाइक में स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल एबीएस और 43एमएम टेलेस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। ट्रायम्फ स्पीड टी 4 की बिक्री अक्टूबर 2024 की लॉन्च के बाद से दोगुनी हो चुकी है।
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर