इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया शिक्षक दिवस
छतरपुर। गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न वरिष्ठ चिकित्सकों और वरिष्ठ शिक्षकों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष डॉ. गायत्री नामदेव ने बताया कि आईएमए द्वारा हमारे सभी त्यौहारों और महापुरुषों की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत आज शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले त्यौहारों पर एसोसिएशन द्वारा इसी तरह के अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। सम्मान समारोह में एसोसिएशन के सदस्यों ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष चौबे, डॉ. हृदेश खरे, डॉ. सीपी शर्मा, डॉ. डीडी चौरसिया और महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड के प्राचार्य सीके शर्मा का शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों ने जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋषि द्विवेदी ने किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ जीएल अहिरवार, डॉ. लखन तिवारी सहित एसोसिएशन के सदस्य एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा