भारतीय सैनिकों ने छात्र-छात्राओं लिए विशेष कॅरियर काउंसलिंग की
छतरपुर। भारतीय सेना के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईशानगर में एक दिवसीय कॅरियर काउंसिलिंग आयोजित की। इस कॅरियर काउंसिलिंग में छात्र/छात्राओं को कॅरियर से संबंधित जानकारी दी गई। छात्र/छात्राओं को कम्प्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग तथा साइंस रिलेटेड सब्जेक्ट्स में कॅरियर बनाने की जानकारी दी तो वहीं सेना में अग्निवीर योजना के संबंध में जानकारी दी गई। सर्व प्रथम वायु सेना से पधारे सेनानियों में आशीष व सौरभ एवं शाला के प्रभारी प्राचार्य केएल राय द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर हाल में बैठे छात्र/छात्राओं ने भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सार्जेंट आशीष व कार्पोरेल सौरभ द्वारा छात्र-छात्राओं को अन्य फील्ड के बारे में भी बताया गया। वर्कशॉप में इंजीनियरिंग से जुड़े अन्य फील्ड के बारे में भी बताया गया। उन्हें बीटेक / एम.एस./ एम.टेक / पीएचडी/ आईआईटी आदि कोर्सेज में किस तरह एडमिशन लिया जाए। इस पर भी जानकारी दी गई। छात्र/ छात्राओं को बताया गया कि किस तरह वे लीडरशिप क्वालिटीज को अपना कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और सफल हो सकते हैं। इस दौरान शिक्षक कमलेश त्रिपाठी, महेश गुप्ता, श्री पांडे सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला