खजुराहो से इंडिगो एयरलाइंस की सेवा प्रारंभ
छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में 27 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की सेवा प्रारंभ हो गई है जो दिल्ली से खजुराहो तथा खजुराहो से बनारस और फिर बनारस से वापस खजुराहो तथा कुछ देर खजुराहो में रुकने के बाद इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के लिए रवाना होगी।
खजुराहो में स्पाइसजेट के बाद 186 सीटर इंडिगो एयरलाइंस प्रतिदिन अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। यह विमान खजुराहो से बनारस को भी कनेक्ट किए है जिससे बनारस से खजुराहो आने और जाने वाले पर्यटकों को एक अच्छी सुविधा प्राप्त हो गई है। इस विमान के प्रारंभ होने से पर्यटन व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी।
खजुराहो एरोड्रम ऑफिसर संतोष सिंह ने बताया कि खजुराहो एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट्स के शुरू होने से बनारस की कनेक्टिविटी के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी उन्होंने कहा कि रविवार को पहले दिन इस फ्लाइट में 44 पर्यटक आए हैं जबकि 52 पर्यटक खजुराहो से रवाना हुए। दिल्ली से खजुराहो आए इस विमान में ट्रांसिट पैसेंजर की संख्या 117 थी जो विमान में ही रहे और यहां से बनारस की ओर रवाना हुए। पर्यटन नगरी खजुराहो में फिलहाल इस विमान के प्रारंभ होने से खजुराहो के पर्यटन व्यवसायियों में खुशी की लहर देखी जा रही है और पर्यटन के दृष्टिकोण से यह फ्लाइट शुरू होना शुभ संकेत भी माना जा रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला