भारतीय संस्कृति से प्रभावित सात समंदर पार से आए विदेशी युगल ने खजुराहो में रचाया विवाह
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो घूमने आए विदेशी पर्यटकों ने बघराजन माता मंदिर में विवाह किया। इटली के विनचेंजो पातेरनुओस्तो ने अपनी प्रेमिका नादिया फावा के संग भारतीय रीति रिवाज से विवाह की रस्मों के साथ शादी की। उक्त शादी नगर के पंडित अशोक महाराज ने करवाई। मंदिर में हुई इस शादी में विदेशी युगल ने भारतीय विवाह परंपरा के अंतर्गत वर माला हुई, सात फेरे लिए गए,वर ने वधु की सिंदूर से मांग भरी, सात वचनों का वचन किया गया और मंगल सूत्र पहनाया, विवाह संस्कार के बाद नवविवाहित जोड़े ने बघराजन माता का आशीर्वाद लिया। विवाह करने वाले युगल ने बताया कि वे पहले से रिलेशनशिप में रह रहे हैं लेकिन विवाह अभी किया है। खजुराहो के प्रसिद्ध इटालियन गाइड प्रियंकअंशु गौतम ने बताया कि ये युगल हमारे दोस्त जैसे हैं कई बार इटली में मुलाकात हुई, तो ये भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हुए और इन्होंने मुझसे भारतीय रीति रिवाज से विवाह करवाने की इच्छा जाहिर की तो मैंने फिर आज इनके विवाह का प्रबंध किया। ये दोनों इस विवाह परंपरा से बहुत खुश हैं, प्रियंक गौतम ने पंडित द्वारा कराई विधि को वर वधु को इटालियन भाषा में समझाया। इसमें सात वचनो को लेकर वर वधु काफी रोमांचित हुए। गौरतलब है कि खजुराहो में विदेशी पर्यटक इससे पहले विवाह कर चुके हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला