रैली निकालकर नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
छतरपुर। नेत्रदान महादान के नारे को चरितार्थ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्रदान हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। 25 अगस्त से 9 सितम्बर तक नेत्रदान के लिए प्रेरित करने हेतु पखवाड़ा चलाया जा रहा है। लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि लोग इस संसार से जाने के बाद भी अपनी आंखों से किसी के जीवन में रोशनी पहुंचाएंगे और दुनिया को देखते रहेंगे।
सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने जागरूकता रैली के बारे में बताया कि जिला अस्पताल के नेत्र विभाग एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार के सदस्यों को यह बताएं कि उनके संसार छोडऩे के बाद उनकी आंखें दान में दे दी जाएं ताकि उन्हीं की आंखों से किसी अन्य को दुनिया देखने का अवसर दिया जा सके। जिला अस्पताल से शुरू हुई रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस अस्पताल आयी।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा