स्कूल और यात्री वाहनों की हुई सघन चेकिंग
छतरपुर । परिवहन विभाग के द्वारा विद्यालय और यात्री वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है आज आरटीओ की टीम के द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर 34 से अधिक वाहनों की दस्तावेजी और भौतिक जांच की गई जो गाडिय़ां भौतिक रूप से अनफिट पाइ गई उनको परिवहन कार्यालय ला कर ठीक करवाया गया फिर छोड़ा गया और दस्तावेजी कमी पाए जाने पर 5 वाहनों को ज़ब्त कर जिला परिवहन कार्यालय में रखा गया है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग ने बताया कि बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला कलेक्टर की मंशा के अनुरूप यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी आरटीओ ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालकों को निर्देशित किया है कि समस्त वाहन भौतिक और दस्तावेजी रूप से पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन करें अन्यथा की स्थिति में चालानी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से भी अपील की है कि वाहन संबंधित कोई भी शिकायत होने पर आरटीओ कार्यालय, संबंधित पुलिस थाने को और विद्यालय प्रबंधन को भी अवगत कराएं इस कार्यवाही में परिवहन चेक पॉइन्ट -1 से मनीष खरे और नगर सेना से यासीन खान और विजय बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक