जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने यादव समाज ने एसपी को सौपा ज्ञापन
छतरपुर। सोमवार की दोपहर एक सैकड़ा यादव समाज के लोगों ने एकत्र होकर एसपी कार्यालय में जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने लिए आवेदन दिया है। आवेदन देने आए पीडि़त ने बताया कि आठ लोगों ने उसके लड़के के साथ मारपीट की थी। उसके बाद उसे मार कर एक पेड़ से लटका दिया था थाने में शिकायत करने के बाद थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। पीडि़त ने एसपी को आवेदन देकर धाराएं बढ़ाने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मृतक सोनू पिता रामदीन यादव निवासी ग्राम पिपरिया का रहने वाला है। पूर्व में जिसके साथ आठ लोगों ने मारपीट करते हुए उसे पेड़ से लड़का दिया था।
आवेदन के अनुसार मृतक परिवार को पालने वाला अकेला व्यक्ति था जिस कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है यादव समाज ने आवेदन एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि पीडि़त परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, साथ ही शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, आरोपियों के मकान गिराए जाएं, आरोपी दबंग है इसलिए परिवार को सुरक्षा दिलाई जाए। वहीं परिजनों की शिकायत पर सटई थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी पांच आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव ने कहा कि हम लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया है। पुलिस ने केवल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपी फरार है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने जैसे अन्य अपराधियों के मकान तोड़े हैं उसी तरह इनके भी मकान गिराने की कार्यवाही की जाए। पीडि़त के पिता रामदीन यादव ने बताया कि गांव के आठ लोगों ने लड़के की हत्या की थी 15 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं सटई थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि एक लड़के ने फांसी लगा ली थी जिसके बाद थाना पुलिस ने 306 का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य लोगों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा