गाजा में इजरायल की बड़ी एयर स्ट्राइक
नई दिल्ली । इजरायल द्वारा गाजा में लगातार बमबारी और एयर स्ट्राइक की जा रही है। अब एक ताजा हवाई हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। पूर्वी गाजा में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब लोग नमाज अदा कर रहे थे। कार्यालय ने एक बयान में कहा द्घस्र इजराइली हमलों ने फज्र (सुबह) की नमाज अदा करते समय विस्थापित लोगों को निशाना बनाया, जिसके कारण हताहतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई।
पिछले हफ्ते गाजा में चार स्कूलों पर हमला किया गया था। 4 अगस्त को, गाजा शहर में विस्थापित लोगों के लिए आश्रय के रूप में काम करने वाले दो स्कूलों पर इजरायली हमला हुआ, जिसमें 30 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले, गाजा शहर में हमामा स्कूल पर इजरायली हमले में 17 लोग मारे गए थे। 1 अगस्त को दलाल अल-मुगराबी स्कूल पर इजरायली हमले में 15 लोग मारे गए थे। इजरायल का दावा है कि परिसर के अंदर आतंकवादी हैं जो हमास कमांड कंट्रोल सेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल के गाजा इलाके में सशस्त्र घुसपैठ करते हुए इजरायल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया। इसको फिलिस्तीन की तरफ से दशकों में सबसे बड़ी झड़प के तौर पर देखा गया। इस दौरान करीब 1,200 लोग मारे गए और कई लोगों को बंदी बना लिया गया। इजरायल ने इसका जवाब युद्ध स्तर पर दिया और मौजूदा वक्त में भी संघर्ष जारी है। इसके बाद से ही इजरायल लगातार गाजा में स्कूलों सहित इमारतों पर हमले कर रहा है। 10 महीने लंबे युद्ध में गाजा में 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। युद्ध से तबाह तटीय फिलिस्तीनी क्षेत्र में युद्ध विराम के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI